24 जनवरी 2025 को 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' पर मीरजापुर की जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन (IAS) और CDO श्री विशाल कुमार (IAS) द्वारा विशाल अग्रहरि को 'फार्मर रजिस्ट्री' में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
2016 से 2025: विकास की सीढ़ियां
30 नवंबर 2016 को आधिकारिक रूप से सीएससी वीएलई के रूप में पंजीकरण। डिजिटल इंडिया के विजन को गांव तक पहुँचाने की शुरुआत।
NIELIT से CCC प्रमाणपत्र और IRDAI (बीमा एजेंट) के रूप में प्रमाणित होकर सेवाओं का विस्तार किया।
NIELIT 'O' Level के माध्यम से तकनीकी ज्ञान को और गहरा किया।
IIBF (BC) सर्टिफिकेशन प्राप्त किया और TEC (Telecentre Entrepreneur Course) के जरिए उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।
कोरोना काल में HDFC बैंक के साथ 'बिजनेस कोरेस्पोंडेंट' नियुक्त होकर बैंकिंग सेवाएं घर-घर पहुँचाईं। साइबर सिक्योरिटी और इंश्योरेंस ट्रेनिंग (VLE-INS) में विशेषज्ञता हासिल की।
लखनऊ में आयोजित 'टाटा कमर्शियल व्हीकल' कॉन्फ्रेंस में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित। इसी वर्ष ADCA डिप्लोमा पूर्ण किया और समाचार पत्रों में "युवाओं को स्वावलंबी बनाती सरकार" की हेडलाइन मिली।
'सीएससी बाल विद्यालय' की स्वीकृति प्राप्त कर ग्रामीण बच्चों के लिए भविष्य की नींव रखी। HDFC बैंक के 'कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम' में मेरिट प्राप्त की।
'पीएम विश्वकर्मा योजना' का विशाल कैंप और 1068+ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री। Soft Skills और डिजिटल कुशलता में कई राष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त किए।
आधार अपडेट और नामांकन प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता प्राप्त की। CTET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता को सुदृढ़ किया।
जिलाधिकारी (DM) मीरजापुर और CDO द्वारा 'फार्मर रजिस्ट्री' में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 'प्रशस्ति-पत्र' से सम्मानित।
"कंप्यूटर के महारथी विशाल अग्रहरि केवल डिजिटल सेवाओं तक सीमित नहीं हैं। वे चारों वेद, रामचरितमानस और अन्य धार्मिक ग्रंथों का गहन अध्ययन करते हैं। उनका मानना है कि संस्कार ही तकनीक को सही दिशा देते हैं।"
प्रमाणपत्र
आयुष्मान भारत
साक्षर छात्र
कंप्यूटर सेटअप